सुधाकरन के खिलाफ मार्च करने के आरोप में माकपा के 500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
सुधाकरन के खिलाफ मार्च करने के आरोप में माकपा के 500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
अलप्पुझा (केरल), 17 मार्च (भाषा) सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता जी सुधाकरन के खिलाफ यहां आयोजित जनसभा के सिलसिले में लगभग 500 पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुधाकरन ने हाल में पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के कारण माकपा छोड़ दी थी।
पुन्नप्रा पुलिस ने शनिवार को आयोजित मार्च के दौरान यातायात बाधित करने के आरोप में माकपा के अंबलप्पुझा क्षेत्र समिति के सचिव श्यामजी सहित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होकर परवूर क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए एक मैदान तक जुलूस निकाला, जहां उन्होंने एक जनसभा की।
पुलिस ने बताया कि जुलूस के कारण वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई और जनता को असुविधा हुई।
उसने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


