अहमदाबाद के एक व्यावसायिक परिसर में आग लगी, 100 लोगों को बचाया गया, कोई हताहत नहीं

अहमदाबाद के एक व्यावसायिक परिसर में आग लगी, 100 लोगों को बचाया गया, कोई हताहत नहीं

अहमदाबाद के एक व्यावसायिक परिसर में आग लगी, 100 लोगों को बचाया गया, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 12, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: February 12, 2026 6:59 pm IST

अहमदाबाद, 12 फरवरी (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में 11 मंजिला एक कार्यालय परिसर में आग लगने के बाद कम से कम 100 लोगों को बचा लिया गया। इस हादसे में हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वस्त्रपुर इलाके में आईटीसी नर्मदा होटल के निकट ‘शिवालिक हाईस्ट्रीट’ इमारत की चौथी मंजिल पर एक रियल एस्टेट कार्यालय में आग लगने के बाद व्यावसायिक परिसर में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित डोंगरे ने कहा कि अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों द्वारा चलाये गये एक घंटे के अभियान में कम से कम 100 लोगों को बचाया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियों को भेजा गया।

आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने बताया कि सीढ़ियों में धुआं भर जाने के बाद लोग इमारत की छत पर जाने लगे।

दमकल विभाग द्वारा साझा किए गए दृश्यों में दिखाया गया है कि रियल एस्टेट कार्यालय पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में