दिल्ली में कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में लगी आग

दिल्ली में कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में लगी आग

दिल्ली में कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में लगी आग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 15, 2022 9:04 am IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस इलाके के एक रेस्तरां में शुक्रवार सुबह आग लग गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कनॉट प्लेस में बाहरी सर्कल के ‘हाई-फाई’ रेस्तरां में आग लगने की सूचना तड़के पांच बजकर 32 मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियों को भेजा गया और आग पर सुबह छह बजकर 35 मिनट पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में