उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रबड़ की एक फैक्टरी में लगी आग

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रबड़ की एक फैक्टरी में लगी आग

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रबड़ की एक फैक्टरी में लगी आग
Modified Date: February 10, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: February 10, 2026 10:53 am IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सिरसपुर में रबड़ की एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के संबंध में सूचना सुबह छह बजकर 15 मिनट पर प्राप्त हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मौके पर पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम जारी है।’’

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में