दक्षिण कोलकाता में एक ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ में लगी आग

Ads

दक्षिण कोलकाता में एक ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ में लगी आग

  •  
  • Publish Date - March 6, 2023 / 02:47 PM IST,
    Updated On - March 6, 2023 / 02:47 PM IST

कोलकाता, छह मार्च (भाषा) दक्षिण कोलकाता के ढकुरिया इलाके में एक ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले ‘दक्षिणापन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ की एक दुकान में पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 45 मिनट पर आग लगी। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

भाषा निहारिका सुभाष

सुभाष