आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम में निजी बस में आग लगी, सात लोग बाल-बाल बचे

Ads

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम में निजी बस में आग लगी, सात लोग बाल-बाल बचे

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 01:07 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 01:07 PM IST

नरसन्नापेटा, 19 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को पलासा जा रही एक निजी बस में आग लग गई हालांकि बस में सवार सभी सात यात्री बाल-बाल बच गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीकाकुलम जिले के पुलिस अधीक्षक के वी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना के कोठागुडेम से रवाना हुई यह बस नरसन्नापेटा गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग की चपेट में आ गई।

रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “यह एक निजी बस थी और उसमें केवल सात लोग सवार थे। आग फैलने से पहले ही यात्री बस से उतर गए।”

उन्होंने बताया कि घटना दिन के समय हुई, जिससे एक प्रत्यक्षदर्शी ने समय रहते चालक को इसकी सूचना दे दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि यह बस केवीआर ट्रैवल्स की थी।

पिछले कुछ महीनों में आंध्र प्रदेश में बसों में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन