कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में जेसोर रोड स्थित एक कार शोरूम में सोमवार तड़के आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में स्थित कार शोरूम में सुबह करीब 4:45 बजे लगी आग में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा।
उन्होंने कहा, ‘फिलहाल शीतलन की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा।’
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा