गाजा में सुरक्षाबल की तैनाती पर चर्चा के लिए युगांडा, बुरुंडी के सैन्य अफसरों ने इजराइल का दौरा किया

Ads

गाजा में सुरक्षाबल की तैनाती पर चर्चा के लिए युगांडा, बुरुंडी के सैन्य अफसरों ने इजराइल का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 11:33 AM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 11:33 AM IST

तेल अवीव, 24 अगस्त (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की परिकल्पना के तहत गाजा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल की तैनाती के मुद्दे पर चर्चा के लिए युगांडा और बुरुंडी के सैन्य अधिकारियों ने पिछले सप्ताह इजराइल का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘बोर्ड ऑफ पीस’ के एक अधिकारी ने बताया कि युगांडा के अधिकारी बुरुंडी के सैन्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। युगांडा की संसद द्वारा सैनिक भेजने की इस माह मंजूरी दिए जाने के बाद अब वह अपनी भागीदारी की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है।

अधिकारी ने कहा कि बुरुंडी की भागीदारी को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, हालांकि वह इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक है।

नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक-दूसरे के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और बुरुंडी के प्रतिनिधियों ने हमारे मिशन में रुचि दिखाई।’’

बुरुंडी के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना के तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने इजराइल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बुरुंडी इस अंतरराष्ट्रीय बल में शामिल होना चाहता है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युगांडा और बुरुंडी कितने सैनिक भेजेंगे या इसके बदले दोनों देशों को क्या मिलेगा। दोनों देशों के सैन्य प्रवक्ताओं से इस मामले पर संपर्क किया गया लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एपी खारी मनीषा

मनीषा