जयपुर, 19 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पशु चारा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात लगी आग ने फैक्टरी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
भिवाड़ी अग्निशमन केंद्र के प्रभारी राजू खान ने बताया कि आग बुझाने के लिए छह से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने कई घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि करीब छह घंटे बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा बाकोलिया
सिम्मी
सिम्मी