दिल्ली के बवाना में फैक्टरी में आग लगी, छह लोग घायल

Ads

दिल्ली के बवाना में फैक्टरी में आग लगी, छह लोग घायल

  •  
  • Publish Date - August 17, 2023 / 12:03 PM IST,
    Updated On - August 17, 2023 / 12:03 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के बवाना में एक फैक्टरी में विस्फोट के बाद छह दमकलकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, घटना बुधवार रात 10 बजकर 56 मिनट पर हुई और घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-5 में स्थित है। फैक्टरी में विस्फोट हुआ जिसके चलते दीवार और दरवाजा ढह गया और छह दमकलकर्मी घायल हो गए।

घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा