नोएडा में गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

Ads

नोएडा में गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 12:32 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 12:32 PM IST

नोएडा, 18 सितंबर (भाषा) जिले में थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एफ-ब्लॉक स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि कंपनी की चौथी मंजिल पर आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भाषा सं

मनीषा

मनीषा