केरलम: एनएसएस महासचिव सुकुमारन नायर कार दुर्घटना में घायल

Ads

केरलम: एनएसएस महासचिव सुकुमारन नायर कार दुर्घटना में घायल

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 03:57 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 03:57 PM IST

पत्तनमथिट्ठा (केरलम), 18 सितंबर (भाषा) ‘नायर सर्विस सोसाइटी’ (एनएसएस) के महासचिव जी. सुकुमारन नायर को शुक्रवार को पंडालम में एक कार दुर्घटना में मामूली चोट आई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार एक पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

सूत्रों के मुताबिक, नायर को इलाज के लिए निकट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्होंने दूसरी गाड़ी से अपनी यात्रा जारी रखी।

एनएसएस केरलम में नायर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है।

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी