दिल्ली के ओखला में बारात घर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दिल्ली के ओखला में बारात घर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) दिल्ली के ओखला इलाके में शुक्रवार को एक बारात घर में आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि शाम छह बजकर 56 मिनट पर कालकाजी मेट्रो स्टेशन के पास एक बारात घर में आग लगने की सूचना मिली।
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग की सूचना मिलने पर दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने की प्रक्रिया अभी जारी है। ’’
भाषा रवि कांत प्रशांत
प्रशांत

Facebook


