ग्रेटर नोएडा में ‘पेंट’ और रसायन बनाने की एक फैक्टरी में लगी भयंकर आग

ग्रेटर नोएडा में ‘पेंट’ और रसायन बनाने की एक फैक्टरी में लगी भयंकर आग

ग्रेटर नोएडा में ‘पेंट’ और रसायन बनाने की एक फैक्टरी में लगी भयंकर आग
Modified Date: March 11, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: March 11, 2026 8:13 pm IST

नोएडा (उप्र), 11 मार्च (भाषा) ग्रेटर नोएडा में पेंट बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार शाम को भयंकर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि साइट- चार में ‘पेंट’ और रसायन बनाने वाली एक फैक्टरी में बुधवार शाम भयंकर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि तत्काल दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं तथा आसपास के क्षेत्र से भी अग्निशमन वाहन मंगाये गये।

उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

चौबे ने बताया कि फैक्टरी बंद थी इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि आग का कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में