दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक रेस्तरां में लगी आग

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक रेस्तरां में लगी आग

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक रेस्तरां में लगी आग
Modified Date: June 8, 2024 / 08:02 pm IST
Published Date: June 8, 2024 8:02 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके के एक रेस्तरां में शनिवार शाम को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 44 मिनट पर कॉल आयी कि शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर एक रेस्तरां के बाहर बिजली के तार में आग लग गई है।

उन्होंने बताया कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग रेस्तरां में भी फैल गई। सात दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है और अभियान जारी है।

भाषा

योगेश माधव

माधव


लेखक के बारे में