केजी मार्ग स्थित रेस्तरां में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
केजी मार्ग स्थित रेस्तरां में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) नयी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी (केजी) मार्ग स्थित एक रेस्तरां में मंगलवार दोपहर आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर केजी मार्ग स्थित ‘‘परिक्रमा रेस्तरां’ में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
उनके मुताबिक, आग रसोईघर की चिमनी में लगी थी और घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।
भाषा नोमान
नोमान पवनेश
पवनेश

Facebook


