जयपुर में गलीचा फैक्ट्री में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जयपुर में गलीचा फैक्ट्री में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जयपुर में गलीचा फैक्ट्री में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: April 7, 2023 / 04:29 pm IST
Published Date: April 7, 2023 4:29 pm IST

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) जयपुर के जयसिंह पुरा खोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गलीचा फैक्टरी में आग लग गई। आग से फैक्‍टरी में रखा माल जलकर खाक हो गया लेक‍िन कोई हताहत नहीं हुआ।

थानाधिकारी सतपाल यादव ने बताया कि चांवड की मंड क्षेत्र स्थित गलीचा फैक्ट्री में लगी आग पर 20 दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया। आग से फैक्टरी में रखा माल जल कर खाक हो गया लेकि‍न कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद चल सकेगा। आग संभवतया: शार्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

भाषा कुंज पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में