कोलकाता में इमारती लकड़ी के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

कोलकाता में इमारती लकड़ी के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - April 11, 2023 / 03:26 PM IST,
    Updated On - April 11, 2023 / 03:26 PM IST

कोलकाता, 11 अप्रैल (भाषा) कोलकाता के दक्षिणी हिस्से के गरिया इलाके में इमारती लकड़ी के एक गोदाम में मंगलवार को आग लग गई।

दमकल विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दमकल की 15 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया। आग पर लगभग चार घंटों में काबू पाया गया।

सूत्रों के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर स्थानीय लोगों ने देखा कि लकड़ी के गोदाम में आग लगी है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग की वजह से गोदाम के पास स्थित एक इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक अरूप बिस्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

भाषा साजन नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार