कोलकाता में टायर की दुकान में लगी आग

Ads

कोलकाता में टायर की दुकान में लगी आग

  •  
  • Publish Date - February 6, 2023 / 01:44 PM IST,
    Updated On - February 6, 2023 / 01:44 PM IST

कोलकाता, छह फरवरी (भाषा) कोलकाता में चौरंगी रोड स्थित टायर की एक दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी के अनुसार, दुकान के अंदर मौजूद चार लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि एक्साइड क्रॉसिंग के पास चार मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर स्थित दुकान में सुबह साढ़े दस बजे के आसपास आग लगी।

अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है और घटना की जांच जारी है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार