दक्षिणपूर्वी दिल्ली के एक मॉल में मरम्मत कार्य के दौरान लगी आग, कोई घायल नहीं
दक्षिणपूर्वी दिल्ली के एक मॉल में मरम्मत कार्य के दौरान लगी आग, कोई घायल नहीं
नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के जसोला स्थित पैसिफिक मॉल में शनिवार दोपहर मरम्मत कार्य के दौरान मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मॉल में जारी वेल्डिंग कार्य से निकली चिंगारियों के कारण आग लगी।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मॉल से धुआं उठने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि छठी मंजिल पर वेल्डिंग के काम के दौरान निकली चिंगारियों से पास में रखी कुछ थर्मोकोल की चादरों में आग लग गई।
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


