पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक आवासीय भवन में आग लगी
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक आवासीय भवन में आग लगी
हावड़ा, 26 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में बुधवार दोपहर एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अंकुरहाटी क्षेत्र में पूर्वाह्न करीब एक बजे आग लग गयी जिसे बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगायी गयीं।
उन्होंने कहा कि आग इस भवन के तीसरे तल पर लगी और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सटीक वजह का जांच के बाद ही पता चल पायेगा।
भाषा
राजकुमार मनीषा
मनीषा

Facebook


