केरलम के त्रिशूर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
केरलम के त्रिशूर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
त्रिशूर (केरलम), 26 अगस्त (भाषा) केरलम के त्रिशूर जिले में बुधवार को एक टैंकर लॉरी ने दो लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा चेलक्करा पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पझायान्नूर के निवासी शमीर और मन्नारक्कड़ के निवासी जोसेफ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि चालक ने टैंकर लॉरी से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन ने दो लोगों को टक्कर मारी। दोनों लोग वाहन के नीचे फंस गए थे, जिन्हें पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव दल के कर्मियों तथा स्थानीय निवासियों के कड़े प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
हादसे में लॉरी का चालक भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश

Facebook


