दिल्ली में एक गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में एक गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में एक गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: March 2, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: March 2, 2026 12:05 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) दिल्ली के टिकरी इलाके में सोमवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

टिकरी के नेताजी सुभाष विहार इलाके के पास सुबह 7:49 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने मौके पर आठ से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी हैं। आग फैलने के कारण हम और दमकल गाड़ियां भेज रहे हैं।’

भाषा प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में