रसायन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

Ads

रसायन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - June 8, 2021 / 09:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नोएडा (उप्र),आठ जून (भाषा) नोएडा थाना सूरजपुर के औद्योगिक क्षेत्र में थिनर बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर में थिनर बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां पहुंची।

उन्होंने बताया कि कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और थिनर तथा अन्य रसायन से भरे ड्रमों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से धमाके के साथ ड्रम फटने लगे, तथा आग दूर-दूर तक फैलने लगी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना