हैदराबाद में एक वाणिज्यिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

हैदराबाद में एक वाणिज्यिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

हैदराबाद में एक वाणिज्यिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 20, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: February 20, 2026 3:55 pm IST

हैदराबाद, 20 फरवरी (भाषा) हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में शुक्रवार को छह मंजिला एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई। इस इमारत में कई आईटी कोचिंग सेंटर और दुकानें हैं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि अधिकारियों ने सीढ़ियों और सीढ़ीनुमा रास्तों का इस्तेमाल करते हुए लगभग 100 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि इमारत के भूतल पर लिफ्ट के पास एक पाइप में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण सुबह लगभग 10:30 बजे आग लग गई। पुलिस ने बताया पाइप में लगी इन्सुलेशन सामग्री जल गई, जिससे परिसर से भारी धुआं निकलने लगा।

तेलंगाना अग्निशमन सेवा विभाग, पुलिस और हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (एचवाईडीआरएए) के कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

अमीरपेट एक घनी आबादी वाला इलाका है, जहां सॉफ्टवेयर पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कोचिंग केंद्र बड़ी संख्या में हैं।

पिछले महीने, यहां नामपल्ली में एक चार मंजिला फर्नीचर की दुकान में आग लगने से दो बच्चों और एक बुजुर्ग महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में