Saharanpur Harsh Firing News: मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के जीजा ने की फायरिंग, भाजपा नेता की हुई मौत

Saharanpur Harsh Firing News: सहारनपुर जिले में मंडी थाना क्षेत्र में दूल्हे के जीजा ने हर्ष फायरिंग की और गोली दूसरे युवक को लग गई।

Saharanpur Harsh Firing News: मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के जीजा ने की फायरिंग, भाजपा नेता की हुई मौत

Saharanpur Harsh Firing News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 20, 2026 / 11:15 pm IST
Published Date: February 20, 2026 10:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सहारनपुर जिले में मंडी थाना क्षेत्र में दूल्हे के जीजा ने हर्ष फायरिंग की।
  • फायरिंग में एक भाजपा नेता को गोली लगी।
  • इस हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई।

Saharanpur Harsh Firing News:  सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मंडी थाना क्षेत्र के रामलीला भवन में शादी का रिसेप्शन था और डीजे पर लोग डांस कर रहे थे, तभी दूल्हे के जीजा ने हर्ष फायरिंग की और गोली दूसरे युवक को लग गई। लोग घायल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, (Saharanpur Harsh Firing News) लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले SSP अभिनंदन सिंह ने बताया कि, हर्ष फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी रोहित उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान शिवचरण के तौर पर हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, शादी के रिसेप्शन में मेहमानों की भीड़ उमड़ी थी। कुछ लोग स्टेज के सामने डांस कर रहे थे। (Saharanpur Harsh Firing News)  इसी दौरान रोहित उपाध्याय ने लाइसेंसी पिस्टल/रिवाल्वर से एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की। इसी में एक गोली मौके पर मौजूद शिवचरण को लगी. गोली लगते ही शिवचरण जमीन पर गिर गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Saharanpur Harsh Firing News:  शिवचरण को घायल अवस्था में सहारनपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत मिलने के बाद मुकदमा (Saharanpur Harsh Firing News)  दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.