पूर्वी दिल्ली के अस्पताल में आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Ads

पूर्वी दिल्ली के अस्पताल में आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

  •  
  • Publish Date - June 4, 2022 / 09:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के पुष्पांजलि एन्क्लेव इलाके के एक अस्पताल में शनिवार शाम आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम चार बजकर 44 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि कहा कि पुष्पांजलि एन्क्लेव के जैन अस्पताल की दूसरी मंजिल पर एक एसी में आग लगी।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश