दिल्ली के रोहिणी में पैथ लैब की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

दिल्ली के रोहिणी में पैथ लैब की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - January 1, 2024 / 12:36 PM IST,
    Updated On - January 1, 2024 / 12:36 PM IST

नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में एक पैथोलॉजी लैब में रविवार देर रात भीषण आग लग गयी। अग्निशमन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग एक इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी, जहां पैथोलॉजी लैब है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना विभाग को रात करीब 12:45 बजे मिली।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल 10 दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। आग को पूरी तरह से बुझाने में दो घंटे से अधिक समय लगा। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा