दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग
Modified Date: October 21, 2025 / 09:47 am IST
Published Date: October 21, 2025 9:47 am IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के मोहन गार्डन में चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद वहां से सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात 10 बजे इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली।

पटाखों के कारण घरेलू सामान में आग लग गयी, जिसके बाद डीएफएस ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

डीएफएस अधिकारी ने बताया, ‘‘अग्निशमन की कुल छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और रात साढ़े 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।’’

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में