दक्षिण दिल्ली में शोरूम में आग लगी

दक्षिण दिल्ली में शोरूम में आग लगी

दक्षिण दिल्ली में शोरूम में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: June 12, 2021 6:09 am IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट इलाके के एक शोरूम में शनिवार सुबह आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

भाषा

नेहा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में