दक्षिण दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: April 25, 2023 / 10:25 am IST
Published Date: April 25, 2023 10:25 am IST

( तस्वीर सहित )

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में सोमवार देर रात को आग लग गई, हालांकि आग को एक घंटे के भीतर बुझा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों को देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। आग से सड़क किनारे बने करीब 15 से 20 स्टॉल और चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाषा सुरभि मनीषा

सुरभि


लेखक के बारे में