पूर्व दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 12 लोगों को बचाया गया

पूर्व दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 12 लोगों को बचाया गया

पूर्व दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 12 लोगों को बचाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: July 19, 2022 5:40 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। घटनास्थल से 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तीन बजकर 34 मिनट पर आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और अभी तक 12 लोगों को बचाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में