पश्चिमी दिल्ली के गोदाम में आग लगी; कोई घायल नहीं हुआ
पश्चिमी दिल्ली के गोदाम में आग लगी; कोई घायल नहीं हुआ
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के मटियाला में एक गोदाम में सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस गोदाम में गद्दे, कुर्सियां और मेजें रखी जाती हैं।
डीएफएस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। डीएफएस को पूर्वाह्न 11 बजे आग लगने की सूचना मिली और उन्होंने तुरंत दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजीं।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें तेज होने पर बाद में और दमकल की गाड़ियां भी भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि अपराह्न 12.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन स्थान को ठंडा करने की प्रक्रिया अब भी जारी है।
भाषा नोमान
नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


