Today News and LIVE Update 26 February 2025: सूरत के कपड़ा बाजार में आग लगी, बिहार में 11 महीने बाद कैबिनेट का विस्तार, यहां पढ़े देश-दुनिया की खबरें
Today News and LIVE Update 26 February 2025: सूरत के कपड़ा बाजार में आग लगी, बिहार में 11 महीने बाद कैबिनेट का विस्तार, यहां पढ़े देश-दुनिया की खबरें

Today News and LIVE Update 26 February 2025: सरत। गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सूरत के कपड़ा बाजार में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।
#WATCH | सूरत, गुजरात | सूरत के कपड़ा बाजार में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। pic.twitter.com/7MFrYdA0Cl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कैबिनेट विस्तार हुआ। इस विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
Today News and Mahashivratri 2025 LIVE : फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव का आयोजन होता है और शिव बारात निकाली जाती है। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जुटे हुए हैं। शिव मंदिरों के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिए गए। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गईं। भक्तजन बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, और जल से शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं। इस दिन रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और विशेष आरती का आयोजन किया जाता है।
महाकुंभ में आखिरी स्नान। त्रिवेणी संगम में श्रद्धालु लगा रहे डुबकी
Today News and Mahashivratri 2025 LIVE : महाकुंभ में बुधवार को महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों ने लोगों से संगम पर एकत्र होने के बदले नजदीकी घाट पर पवित्र स्नान करने की अपील की है। सुबह 5 बजे तक 25.64 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ में अब तक रिकॉर्ड 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। अंतिम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंगलवार शाम चार बजे से पूरे मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से नजदीकी घाट पर पवित्र स्नान करने की अपील की है। हाशिवरात्रि पर सुचारू स्नान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार मेला अधिकारियों के संपर्क में हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सभी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।’’
251 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंने बागेश्वर धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Today News and Mahashivratri 2025 LIVE : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वे प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होंगी। यह भव्य आयोजन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति 251 बेटियों को आशीर्वाद देंगी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करेंगी।श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राष्ट्रपति मुर्मू इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहेंगी और 251 बेसहारा कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद देंगी। छतरपुर के जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10 से 11 बजे के बीच गढ़ा पहुंचेंगी और बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे रवाना होंगी। उनके दौरे के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1500 से 2000 जवानों की तैनाती की गई हैं।
आज महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ कल्प मेले का समापन, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल
Today News and Mahashivratri 2025 LIVE : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राजिम में श्रद्धालुओं और संतों का भव्य समागम हो रहा है। इस पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का समापन समारोह आज संपन्न होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर साधु-संतों की भव्य शाही शोभायात्रा निकाली जाएगी, वहीं कुलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग भी कहा जाता है, क्योंकि यह तीन नदियों महानदी, पैरी और सोंढूर के संगम पर स्थित है। यही कारण है कि यह स्थान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र भी माना जाता है। हर साल आयोजित होने वाला यह मेला भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर भगवान शिव, पार्वती और गणेश की पूजा करते हैं।
शिवपुरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
शिवपुरी
ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हादसे में मां और बेटी की मौत
सिरसौद चंदेरी के पास हुआ हादसा
अमोला थाना क्षेत्र की घटना
शिवपुरी: कार ने युवक को रौंदा
शिवपुरी: कार ने युवक को रौंदा
इलाज के दौरान युवक की मौत
नशे में धुत पड़ा था युवक
नए बस स्टैंड स्थित शराब दुकान सामने की घटना
हादसे का लाइव वीडियो आया सामने
गौतम अडानी के घर भगवान शिव के कई रूप दिखे।
गौतम अडानी के घर भगवान शिव के कई रूप दिखे।
श्योपुर मादा चीता ज्वाला अपने शावकों के साथ दिखी
श्योपुर
मादा चीता ज्वाला अपने शावकों के साथ दिखी
ज्वाला और शावकों की पहली तस्वीर आयी सामने
कूनो नदी में पानी पीते और अटखेलियां करते दिखी
कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में 12 चीते है
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ईशा फाउंडेशन में विशेष समारोह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ईशा फाउंडेशन में आयोजित विशेष समारोह में शामिल हुए। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। (वीडियो सोर्स: ईशा फाउंडेशन)
कर्नाटक: श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कर्नाटक: श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हैदराबाद, तेलंगाना: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा
हैदराबाद, तेलंगाना: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, “बायो एसिया 2025 कॉन्फ्रेंस का आज समापन हुआ है, यह करीब 20 वर्षों से होता आ रहा है… आने वाले दिनों में हम लगातार इस बात पर चर्चा करेंगे कि दुनिया और देश में नई तकनीक का इस्तेमाल कैसे हो। यह भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है… भारत सरकार इस विषय पर स्टार्टअप और मल्टीनेशनल कंपनियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है…”
Bhopal News: एमपी में किसान कांग्रेस की कमान संभालेंगे धर्मेंद्र सिंह चौहान
भोपाल: एमपी में किसान कांग्रेस की कमान संभालेंगे धर्मेंद्र सिंह चौहान…
एआईसीसी ने जारी किया आदेश…
आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के नामों की भी घोषणा…
Ujjain News: मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, वे बागेश्वर धाम में कार्यक्रम में शामिल हुईं : मुख्यमंत्री मोहन यादव
उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, वे बागेश्वर धाम में कार्यक्रम में शामिल हुईं। मैं उनका स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनका यह दौरा हमें नई ऊर्जा देगा। आज महाशिवरात्रि का अवसर है, मैं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं…”
#WATCH उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, वे बागेश्वर धाम में कार्यक्रम में शामिल हुईं। मैं उनका स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनका यह दौरा हमें नई ऊर्जा देगा। आज महाशिवरात्रि… pic.twitter.com/wXdWWIFN7I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Indore News: सीएम डॉ मोहन यादव का बयान
इंदौर: सीएम डॉ मोहन यादव का बयान
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के प्रवास पर थीं
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आज वे सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल हुईं
मैं आशा करता हूं उनके दौरे से हमें नई ऊर्जा मिले
आज महाशिवरात्रि का पर्व है, पूरे देश में जश्न का माहौल है
आज से ही विक्रम महोत्सव की शुरुआत भी की है
आज से 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
Narsinghpur News:बीजेपी जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल ने दिया पद से दिया इस्तीफा
नरसिंहपुर : बीजेपी जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल ने दिया पद से दिया इस्तीफा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
पटेल ने आदिवासी महिला से रात में की थी फोन पर बात
आदिवासी महिला ने दर्ज कराई थी आपत्ति
तेंदूखेड़ा थाने में संतोष पटेल पर हुई है एफआईआर दर्ज
Balodabazar News: कृषि ऊपज मंडी के गोदाम में लगी आग
बलौदाबाजार: कृषि ऊपज मंडी के गोदाम में लगी आग
गोदाम से लगे दुकान में भी पहुंची आग
आग लगने का कारण अज्ञात
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
भाटापारा कृषि ऊपज मंडी की घटना
Bilaspur News: 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द
बिलासपुर: 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द
27, 28 फरवरी और 1 मार्च को रहेगी रद्द
रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण किया गया रद्द
Rajim Kumbh: राजिम कुंभ कल्प मेले का आज होगा समापन
राजिम
राजिम कुंभ कल्प मेले का आज होगा समापन
CM साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे शामिल
महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद होंगे शामिल
स्वामी प्रेमानंद गिरी, स्वामी नवल गिरी होंगे शामिल
देशभर से आए सभी सुप्रसिद्ध साधु संत होंगे शामिल
12 फरवरी से हुई थी कुंभ कल्प मेले की शुरुआत
लगातार 15 दिनों तक चलने के बाद आज होगा समापन
उदघाटन के अवसर पर पहुंचे थे राज्यपाल रेमन डेका
Raipur News: 28 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की होगी बैठक
रायपुर ब्रेकिंग
28 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की होगी बैठक ,
राजीव भवन में दोपहर 12 बजे से होगी बैठक ,
निकाय-पंचायती चुनाव के बाद कांग्रेस की पहली बैठक ,
PCC चीफ दीपक बैज की अध्यक्षता में होगी बैठक ,
नेता प्रतिपक्ष और तीनों प्रभारी सचिव होंगे शामिल ,
Bijapur News: 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
बीजापुर –
2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
पुलिस के सामने किया सरेंडर
मिलिशिया प्लाटून के सदस्य थे
Khargone News: अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन-
अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
7 देशी कट्टे और पिस्टल जब्त
दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले
बेड़ियां पुलिस की कारवाई
Gwalior News: सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी मां बहन की गंदी गाली
ग्वालियर-
सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी मां बहन की गंदी गाली
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गंदी गंदी गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया
हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गालियां देने वाले आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की
एएसपी ने शुरू की जांच।
Raipur News: नगर निगम में गंगाजल का छिड़काव किए जाने के मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान
रायपुर…
नगर निगम में गंगाजल का छिड़काव किए जाने के मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान…
कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने विचारों का शुद्धिकरण करना चाहिए …
गंगा स्नान करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का अंतःकरण अभी भी अशुद्ध है…
अगर भ्रष्टाचार घोटाले और गड़बड़ी हुई है तो पिछले 1 साल से आपकी सरकार है आप उसका जांच क्यों नहीं करवाते…
Mahashivratri in Kashmir: कश्मीर घाटी में मनाई गई महाशिवरात्रि
कश्मीर में भी महाशिवरात्रि का रंग देखने को मिला है। कश्मीर में हिंदू समुदाय ने बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में स्थानीय हिंदू सुबह-सुबह भगवान शिव की पूजा करने के लिए जबरवान पहाड़ियों पर स्थित शंकराचार्य मंदिर पहुंचे।
Nasik Kumbh Mela: नासिक कुंभ मेला 2027 को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का बयान
मुंबई: नासिक कुंभ मेला 2027 को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, “हम यूपी सरकार की तरह कुंभ मेले पर एक अधिनियम लाना चाहते हैं, ताकि कुंभ मेले का काम आसानी से और तेज गति से हो सके…सीएम (देवेंद्र फडणवीस) ने आज इस पर एक बैठक की, आने वाले विधानसभा सत्र में यह अधिनियम लाया जाएगा। कुंभ मेले को लेकर परिवहन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सीएम ने आश्वासन दिया है कि कुंभ के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी…यह स्वच्छ और सुरक्षित होना चाहिए, कोई भगदड़ या हताहत नहीं होना चाहिए…”
#WATCH | Mumbai: On Nashik Kumbh Mela 2027, Maharashtra Minister Girish Mahajan says, ” We want to bring in an act on Kumbh Mela like UP govt, so that the work of Kumbh Mela goes on easily and at a fast pace…CM (Devendra Fadnavis) held a meeting today over this, in the coming… pic.twitter.com/eyG0WFccU5
— ANI (@ANI) February 26, 2025
Jammu & Kashmir News: श्रीनगर पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह को पकड़ा
जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह को पकड़ा है जो रात के समय ट्रक लूटने के लिए पुलिस कमांडो बनकर आते थे। अभियान में डमी बंदूकें, एक वाहन, काली वर्दी और अपराध में इस्तेमाल की गई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान साहिल अहमद शेख, आकिब अहमद शेख, अरबाज अहमद वानी और फैसल अहमद शाह के रूप में हुई है
Jammu & Kashmir | Srinagar Police have apprehended a gang of robbers who were posing as Police Commandos to loot trucks during night time. The operation led to the recovery of dummy guns, a vehicle, black uniforms, and other incriminating materials used in the crime. Four… pic.twitter.com/gRcfv9RNAd
— ANI (@ANI) February 26, 2025
Keshkal News: 36 घंटे बाद मिला तालाब में डूबे युवक का शव
केशकाल
36 घंटे बाद मिला तालाब में डूबे युवक का शव
गोताखोर की टीम ने शव को निकाला बाहर
कोतवाली थाना का मामला
MP News: SBI बैंक में म्युचुअल फंड के नाम पर घपला
ग्वालियर
SBI बैंक में म्युचुअल फंड के नाम पर घपला,
1 करोड़ 68 लाख रुपए के लेनदेन में हुआ,
EOW ने दर्ज की FIR,
एसबीआई बैंक की तानसेन नगर शाखा के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ EOW में FIR दर्ज,
साल 2020 के लेकर 2024 तक किया घपला।
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र
जबलपुर-
महाशिवरात्रि पर रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र
6500 स्क्वेयर फीट में प्रदेश की सबसे बड़ी रंगोली बनी
12 कलाकारों ने रंगोली से बनाया रामदरबार
1200 किलो से अधिक रंग का हुआ इस्तेमाल
कलाकारों ने 60 घंटे में बनाई है विशाल रंगोली
पाटन बायपास के जनकपुरी कॉलोनी में बनी है रंगोली
MP News: फतेहपुर गांव का नाम बदला गया
हटा
फतेहपुर गांव का नाम बदला गया
नाम बदलकर अजब धाम किया गया
पूर्व में मोहन कैबिनेट में लगी थी मुहर
Bihar Cabinet: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार
पटना अपडेट-
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार
7 BJP विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कृष्ण कुमार मंटू, संजय सारावगी, सुनील सिंह
जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद
कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने ली मंत्री पद की शपथ
Khandwa News: CM हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही
खंडवा
CM हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही
शिकायत निराकरण में 6 विभाग फिसड्डी
DM ऋषव गुप्ता की कार्रवाई
6 विभाग के 7 अफसरों का वेतन रोका
फरवरी माह का वेतन रोकने के आदेश
MP Katni News: शासकीय वेयर हाउस धान चोरी का मामला
कटनी
शासकीय वेयर हाउस धान चोरी का मामला
बिजोरी गांव में 500 से अधिक धान की बोरियां मिली
वेयर हाउस के प्रबंधक 3 दिनों से कर रहे छापेमार कार्रवाई
अमर सिंह गौड़ के घर से बरामद हुई धान की बोरियां
अमर सिंह गौड़ से लगातार पूछताछ जारी
मौके पर बड़वारा पुलिस बल भी मौजूद
Raipur News: गुटबाजी के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार रुका है: कांग्रेस
गुटबाजी के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार रुका है: कांग्रेस
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा
कांग्रेस की स्थिति बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवानी जैसी है
मंत्रिमंडल में विस्तार होगा तो हमें खुशी होगी
कांग्रेस के लोगों में उत्सुकता क्यों? समझ से परे है
Jharkhand News: इचाक इलाके में हाथापाई और पथराव का मामला
हजारीबाग, झारखंड:
इचाक इलाके में हाथापाई और पथराव का मामला
मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा
SP से कहा है हजारीबाग के आस-पास के इलाकों से अच्छे से निपटें
वहां असामाजिक तत्व हैं
कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं
भाजपा को इसका फ़ायदा मिल रहा है
लेकिन हमारे बच्चे जेल जाएंगे
हमारी सरकार में ऐसा कभी नहीं होगा
हम उन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है
Ambikapur News: महापौर मंजूषा भगत का बयान
अंबिकापुर
महापौर मंजूषा भगत का बयान
10 साल ननि की बिल्डिंग के साथ शहर में अशुद्धि ही अशुद्धि
ननि के साथ साथ शहर को शुद्धिकरण की जरूरत
प्रयागराज से गंगाजल लेकर आई हूं
दफ्तर के साथ शहर को करेंगे शुद्ध
आयुक्त को सख्त निर्देश दे दिया है
कुर्सी से लेकर चेम्बर तक हो नया
मैं नगर निगम की पहली हिन्दू महापौर जीतकर आई हूँ
इसलिए रीति रिवाज के साथ शुद्ध कुर्सी में बैठना चाहूंगी
Delhi News: AAP विधायकों के निलंबन पर AAP नेता संजीव झा
दिल्ली: AAP नेता संजीव झा ने AAP विधायकों के निलंबन पर कहा, “… हम सभी डॉ. बाबा साहब अंबेडकर और उनके संविधान की व्यवस्था के कारण हैं। उनका अपमान किया गया है। हम अपनी बात अध्यक्ष को कहना चाहते थे कि बाबा साहब का यह अपमान ठीक नहीं है… हमें 3 दिनों के लिए निलंबित किया गया। हमारा अपराध क्या था?.. अगर बाबा साहब का अपमान होगा तो हम उसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे…”
#WATCH दिल्ली: AAP नेता संजीव झा ने AAP विधायकों के निलंबन पर कहा, “… हम सभी डॉ. बाबा साहब अंबेडकर और उनके संविधान की व्यवस्था के कारण हैं। उनका अपमान किया गया है। हम अपनी बात अध्यक्ष को कहना चाहते थे कि बाबा साहब का यह अपमान ठीक नहीं है… हमें 3 दिनों के लिए निलंबित किया गया।… pic.twitter.com/Adce5Dwm6x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Delhi News: अरविंद केजरीवाल सत्ता के बिना नहीं रह सकता-रवनीत सिंह बिट्टू
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “…हम बार-बार कह रहे थे कि ये आदमी (अरविंद केजरीवाल) सत्ता के बिना नहीं रह सकता…अगर संजीव अरोड़ा विधायक की सीट जीत जाते हैं तो वे सांसद और विधायक दोनों पद नहीं रख सकते। अगर हार जाते हैं तो ये उनसे कहेंगे कि आप विधायक की सीट हार गए, हम आपको अब सांसद की सीट क्यों दें, चित और पट दोनों अरविंद केजरीवाल की हैं…अभी तो चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है, फिर भी हो सकता है कि पहले ही संजीव अरोड़ा का इस्तीफा(राज्यसभा से) ले लिया जाए ताकि अरविंद केजरीवाल सांसद बन जाए…”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “…हम बार-बार कह रहे थे कि ये आदमी (अरविंद केजरीवाल) सत्ता के बिना नहीं रह सकता…अगर संजीव अरोड़ा विधायक की सीट जीत जाते हैं तो वे सांसद और विधायक दोनों पद नहीं रख सकते। अगर हार जाते हैं तो ये उनसे कहेंगे कि आप विधायक की… pic.twitter.com/kkmiqamG0B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Bhopal News: एमपी कांग्रेस में बैठकों का दौर… आज और कल प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी लेंगे बैठक
भोपाल
एमपी कांग्रेस में बैठकों का दौर…
आज और कल प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी लेंगे बैठक…
आज शाम को 4 बजे संगठन की समीक्षा बैठक…
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल…
कल जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की लगेगी कार्यशाला…
28 फरवरी को विदिशा में लेंगे प्रदेश प्रभारी संगठन की बैठक…
पार्टी के सामने चुनौतियों को लेकर होगी चर्चा…
जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का तैयार करेंगे रोड मैप…
Ambikapur News: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान
अंबिकापुर
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान
रायपुर कांग्रेस कार्यालय में ED पहुंचने पर कहा
ये कार्रवाई कैसे चल रही है सब जानते है
पैसो की गड़बड़ी की गई ये कहा जा रहा है
मगर पैसे मिले क्या, डायरी कैसे लिखी गई
ये भी जनता के सामने आ जायेगा
टीएस ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर लगाया आरोप
कवासी लखमा पर भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया था
भाजपा ने कवासी लखमा को ऑफर दिया था
यदि वह भाजपा में शामिल होते है तो सब ठीक हो जाएगा
हालांकि इसे मैं अभी भी अफवाह ही कहूंगा : सिंहदेव
Bhopal News: एमपी कांग्रेस में बैठकों का दौर, आज और कल प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी लेंगे बैठक
भोपाल
एमपी कांग्रेस में बैठकों का दौर…
आज और कल प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी लेंगे बैठक…
आज शाम को 4 बजे संगठन की समीक्षा बैठक…
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल…
कल जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की लगेगी कार्यशाला…
28 फरवरी को विदिशा में लेंगे प्रदेश प्रभारी संगठन की बैठक…
पार्टी के सामने चुनौतियों को लेकर होगी चर्चा…
जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का तैयार करेंगे रोड मैप…
Damoh News : मंदिर के गर्भगृह में महिला की तबीयत बिगड़ी
दमोह
मंदिर के गर्भगृह में महिला की तबीयत बिगड़ी
शिवरात्रि पर दर्शन करने आई थी वृद्ध महिला
पुलिस बल ने महिला को गर्भगृह से बाहर निकाला
दमोह के बादकपुर का मामला
Lormi News : मसना डकैती कांड मामला
लोरमी- मसना डकैती कांड मामला
मुंगेली SP आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेंगे खुलासा
2 आरोपियों से डकैती के 80 फीसदी माल बरामद:सूत्र
आरोपियों के पास से कट्टा भी बरामद
ट्रेन हाइजैक और बैंक डकैती कांड में शामिल आरोपियों ने की थी डकैती
पंजाब और हरियाणा में भी पुलिस की दबिश जारी
Bilaspur News : ऑनलाइन साइबर फ्रॉड पर पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर
ऑनलाइन साइबर फ्रॉड पर पुलिस की कार्रवाई
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए फर्जी अकाउंट रखने वाले गिरफ्तार
पुलिस ने 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में 14 म्यूल अकाउंट होल्डर शामिल
2 बैंक कर्मचारी और 2 फर्जी सिम बेचने वाले शामिल
फर्जी बैंक खातों में किया करीब 3 करोड़ का ट्रांजेक्शन
फ्रॉड म्यूल अकाउंट में 97 लाख रुपए किए गए फ्रीज
20 से अधिक ठिकानों पर दबिश देकर की गई कार्रवाई
रेंज सायबर पुलिस ने की कार्रवाई
Ambikapur News : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान
अंबिकापुर
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान
रायपुर कांग्रेस कार्यालय में ED पहुंचने पर कहा
ये कार्रवाई कैसे चल रही है सब जानते है
पैसो की गड़बड़ी की गई ये कहा जा रहा है
मगर पैसे मिले क्या, डायरी कैसे लिखी गई
ये भी जनता के सामने आ जायेगा
टीएस ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर लगाया आरोप
कवासी लखमा पर भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया था
भाजपा ने कवासी लखमा को ऑफर दिया था
यदि वह भाजपा में शामिल होते है तो सब ठीक हो जाएगा
हालांकि इसे मैं अभी भी अफवाह ही कहूंगा : सिंहदेव
Bilaspur News : फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग
बिलासपुर
फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग
लाखों का सामान जलकर खाक
गद्दे और फर्नीचर का रखा था स्टॉक
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
तखतपुर थाना क्षेत्र का मामला
Ambikapur News : ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत,7 गंभीर घायल
अंबिकापुर
ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर
हादसे में 4 लोगों की मौत,7 गंभीर घायल
घायलों को अस्पाल में कराया गया भर्ती
किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे
पुलिस मौके पर पहुंची ,जांच में जुटी
आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग
सीतापुर थाना क्षेत्र की घटना
Damoh News : मंदिर के गर्भगृह में महिला की तबीयत बिगड़ी
दमोह
मंदिर के गर्भगृह में महिला की तबीयत बिगड़ी
शिवरात्रि पर दर्शन करने आई थी वृद्ध महिला
पुलिस बल ने महिला को गर्भगृह से बाहर निकाला
दमोह के बादकपुर का मामला
Bilaspur News : स्कूली छात्राओं को बैड टच करने वाले दो शिक्षक निलंबित
बिलासपुर
स्कूली छात्राओं को बैड टच करने वाले दो शिक्षक निलंबित
बिल्हा और तखतपुर ब्लाक में पदस्थ हैं दोनों शिक्षक
5 वीं कक्षा के छात्राओं को बैड टच करने की मिली थी शिकायत
जांच के बाद डीईओ ने की कार्रवाई
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद, संतों ने हमेशा समाज को सही राह दिखाई- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन
सभी जोड़ों को बधाई देती हूं। सभी को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं।
आपको विवाह सूत्र में बांधने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद देती हूं।
विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सामान के साथ-साथ जीवनयापन के लिए आटा चक्की और सिलाई मशीन भी दी जा रही है।
भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को राह दिखाई है।
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है।
अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया है।
चाहे गुरुनानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास हों, मीराबाई हों या संत तुकाराम, सभी ने समाज को सही राह दिखाई है।
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी वर-वधु को दी बधाई
राज्यपाल मंगुभाई पटेल का उद्बोधन
सभी वर-वधु को बधाई।
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने गरीब और वंचित बेटियों के विवाह का समारोह किया
ये विवाह का समारोह अनुकरणीय है।
सामूहिक विवाह समारोहों से भावी पीढ़ियों को अच्छे संस्कारों की सीख मिलती है।
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : 251 घोड़े कहां से लाए, गजब कर दिया – सीएम मोहन यादव
सीएम डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन
आज बागेश्वर धाम नया कीर्तिमान बना रहा है।
आपने जातिगत संघर्ष को तोड़ने का काम किया है।
ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
251 घोड़े कहां-कहां से लाए महाराज गजब कर दिया आपने।
आज आपने अश्वमेघ के घोड़े के समान दिग्विजय घोड़े के समान ये घोड़े लाए हैं,
जिन्होंने समाज की असमानता को तोड़ दिया।
शासन, सत्ता और संत की त्रिवेणी की मौजूदगी में ये विवाह का काम किया।
जातियों की दीवारें टूटें और सद्भावना बने ये काम किया है।
मप्र सरकार की ओर से 51 हजार रुपए देने की भावना है,
इसलिए सरकार की योजना का लाभ यहां आए जोड़ों को मिलेगा।
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को हनुमान यंत्र भेंट किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंडाल में बने मंच पर
कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया
धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को हनुमान यंत्र भेंट किया
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : बेटियों को बोझ मत मानो – धीरेंद्र शास्त्री
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिस दिन हमने अपनी बहन का विवाह जैसे-तैसे लोगों से उधार लेकर किया उसी दिन ठान लिया था कि आज हमें बहन के विवाह में इतना निराश होना पड़ रहा है
भगवान ने हमें सामर्थ्यवान बनाया तो भारत में बेटियों के विवाह के लिए किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा।
बेटियों को बोझ मत मानो, बेटियां, बेटों से कम है क्या?
बेटियों कम होती तो हमारी बेटियां बड़े-बड़े शिखर पर नहीं पहुंचतीं।
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham : बेटियां गर्व से ससुराल में रहेंगी- धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, देश में कोई छोटा-बड़ा नहीं है।
सभी बराबर हैं इसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह उत्सव हर वर्ष किया जाता है।
मंदिरों की दानपेटियों को बेटियों की शादियों के लिए खोल दिया जाएगा तो भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता।
बेटियां जब यहां से ब्याह कर जाएंगी तो गर्व से कहेंगी कि बालाजी हमारे पिता हैं और राष्ट्रपति के आशीर्वाद से शादी कर आए हैं।
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham: Bageshwar Dham में 251 बेटियों का विवाह, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को बालाजी की फोटो भेंट की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंडाल में बने मंच पर पहुंच गई हैं।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया।
धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को बालाजी की फोटो भेंट की।
Bilaspur News : शराब पीने और कार्डियक अरेस्ट से हुई व्यवसायी की मौत
बिलासपुर: कपड़ा व्यवसायी के मौत का मामला
शराब पीने और कार्डियक अरेस्ट से हुई व्यवसायी की मौत
शॉर्ट पीएम में मौत की वजह आई सामने
कल घर के सामने मिली थी व्यवसायी की लाश
तखतपुर थाने के सिलतरा का मामला
Mahashivratri 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवाशियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई
#WATCH गोरखपुर (यूपी): महाशिवरात्रि के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “महादेव के पावन दिवस पर पूरे प्रदेशवासियों, महाकुंभ प्रयागराज में, बाबा विश्वनाथ के धाम काशी में और प्रदेश के अन्य सभी महत्वपूर्ण शिवालयों में और अन्य सभी श्रद्धालुओं को मैं महाशिवरात्रि की… https://t.co/kKjCePVbo8 pic.twitter.com/dAlmycvgbE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Kedarnath Dham News : केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, शुरू होगी चार धाम की यात्रा,
उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 2 मई को सुबह 7 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इसकी घोषणा की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान शिव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
Mahakumbh 2025 : आज महाकुंभ मेला 2025 के संपन्न होने पर UP DGP प्रशांत कुमार का बयान
#WATCH | प्रयागराज: उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने आज महाकुंभ मेला 2025 के संपन्न होने पर कहा, “महाकुंभ 2025 का अंतिम स्नान आज सुबह शुभ मुहूर्त में प्रारंभ हुआ… आज महाकुंभ 2025 अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। प्रयागराज की बात करें तो इस पूरे 45 दिनों में 65 करोड़ से अधिक… pic.twitter.com/kYjx79K7BO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
President Droupadi Murmu Bageshwar Dham Visit : खजुराहो एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
खजुराहो की पवित्र भूमि पर आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का आत्मीय स्वागत किया।@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/rUUPcjEV3a
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 26, 2025
President Droupadi Murmu Bageshwar Dham Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बागेश्वर धाम
छतरपुर-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बागेश्वर धाम
बालाजी मंदिर पहुंचकर कर रहीं दर्शन
President Droupadi Murmu Bageshwar Dham Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची खजुराहो
छतरपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची खजुराहो
खजुराहो से बागेश्वर रवाना होगी
251 कन्या विवाह महोत्सव में होगी शामिल
Mahashivratri CM Yogi Adityanath : महाशिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने देश, राज्य और जनता के कल्याण के लिए महादेव की पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की। यह पर्व भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ अवसर माना जाता है, जब भक्त रुद्राभिषेक के माध्यम से महादेव को प्रसन्न कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
Surajpur News : बच्चे स्कूल के टाइम पर पार्क में तास खेलते आए नजर
सूरजपुर
बच्चे स्कूल के टाइम पर पार्क में तास खेलते आए नजर
बच्चो का वीडियो सोशल मिडिया में हुआ वायरल
शा. आत्मानंद स्कूल सूरजपुर के बताए जा रहे है बच्चे
स्कूल प्रबंधन ने साधी चुप्पी
Mahashivratri Mahaparv 2025 LIVE : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने #Mahashivratri के अवसर पर रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/A85y9gJJR1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Mahakumbh Mahashivratri Mahasnan LIVE: महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने PM मोदी-CM योगी को दिया धन्यवाद
#WATCH | वाराणसी, उत्तर प्रदेश | महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा, “…कुंभ में भारत की लगभग आधी आबादी पहुंची। सभी जातियों, धर्मों और मतों के लोग यहां एक साथ आए। दुनिया… pic.twitter.com/NSmxzkrePc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Mahashivratri 2025 LIVE: बाबा महाकाल की शरण में CM Mohan Yadav। CM ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना
#WATCH | उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “बाबा महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे… आज विक्रम महोत्सव का प्रारंभ हो रहा है… दोनों पर्वों की कृपा बरस रही है। मेरी सरकार की ओर से प्रदेशवासियों को बधाई…” https://t.co/Icfs2wtxTt pic.twitter.com/I37gsJAvdf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Mahashivratri 2025 LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूजा-अर्चना के लिए गौरी शंकर मंदिर पहुंची
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करे…”
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। https://t.co/DMPyzejllG pic.twitter.com/TtxrHhKJu7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी भोर से कर रहे व्यवस्थाओं की निगरानी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष से महाकुंभ की व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए। महाशिवरात्रि के अवसर पर पावन स्नान के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़
#WATCH काशी विश्वनाथ मंदिर पर दर्शन के लिए लाखों लोग आ रहे हैं। लगभग 2 हज़ार पुलिसकर्मियों की तैनाती यहां की गई है। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है: मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर, वाराणसी https://t.co/PNVcrcFMoY pic.twitter.com/berVSBAvA4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Nasik News : श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है
#WATCH नासिक, महाराष्ट्र: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। pic.twitter.com/5KluQbwmgG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Ayodhya News : महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना की और पावन स्नान किया।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना की और पावन स्नान किया। pic.twitter.com/n4QweNaGGm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Ujjain News : महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आरती
#WATCH मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आरती की जा रही है। pic.twitter.com/AFFhegOHXK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब,
#WATCH प्रयागराज: महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में पावन स्नान करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/kuymFLglPl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
Ujjain News : महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष भस्म आरती की जा रही है।
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष भस्म आरती की जा रही है। pic.twitter.com/GkB2CAVUOj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की गई।
#WATCH वाराणसी: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की गई।
(वीडियो सौजन्य: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर) pic.twitter.com/OCBzlnpEOI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
MP News : आज महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है
#WATCH मध्य प्रदेश: आज महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। pic.twitter.com/ZW4x6l8Kb5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
Delhi News : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
#WATCH केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यहां 36 टिकट काउंटर बने हैं और साथ में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगी है। इससे यात्रियों को स्टेशन के बाहर से ही टिकट मिल पा रहा है। अभी मैंने कई यात्रियों से बात की है वे संतुष्ट हैं।” https://t.co/QXt3L2Gjpr pic.twitter.com/EDK0y7olIN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025
Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर छठे स्नान पर्व के साथ होगा 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का समापन
महाकुंभ में बुधवार को महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों ने लोगों से संगम पर एकत्र होने के बदले नजदीकी घाट पर पवित्र स्नान करने की अपील की है। सुबह 5 बजे तक 25.64 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ में अब तक रिकॉर्ड 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। अंतिम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंगलवार शाम चार बजे से पूरे मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से नजदीकी घाट पर पवित्र स्नान करने की अपील की है।
Mahakumbh Mahashivratri 2025 LIVE: कल सुबह तक महाकुंभ मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि 2025 की तैयारियों पर महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और महाकुंभ का आखिरी स्नान भी है। हमने सभी शिवालयों पर पुलिस की तैनाती की है। स्नान घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं… पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पूरे कुंभ क्षेत्र में जोनल व्यवस्था से ट्रैफिक संचालन होगा। जो लोग आ रहे हैं वो पुलिस के डायवर्जन का पालन करें, पुलिस उनकी सुविधा के लिए उनको डायवर्ट कर रही है।”
Mahashivratri 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवालयों में उमड़ रही शिवभक्तों की भारी भीड़..
Rajim Kumbh 2025 LIVE: महाशिवरात्रि पर राजिम के कुलेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mahakumbh Mahashivratri Mahasnan LIVE: महाशिवरात्रि का महापर्व। महास्नान के साथ महाकुंभ का समापन
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm