विश्व पर्यावरण दिवस : नवेगांव-नागजीरा बाघ अभयारण्य के 11वें द्वार का उद्घाटन किया गया

Ads

विश्व पर्यावरण दिवस : नवेगांव-नागजीरा बाघ अभयारण्य के 11वें द्वार का उद्घाटन किया गया

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 07:43 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 07:43 PM IST

गोंदिया, छह जून (भाषा) विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र में गोंदिया जिले के नवेगांव-नागजीरा बाघ अभयारण्य (एनएनटीआर) के 11वें प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह प्रवेश द्वार झांसीनगर वन क्षेत्र के माधवझरी में स्थित है।

उन्होंने कहा, “यह 11वां द्वार अन्य प्रवेश द्वारों से अलग है, क्योंकि यह मानसून के दौरान भी खुला रहेगा। इस नए द्वार के कारण आगंतुक बारिश के मौसम में भी एनएनटीआर के बफर जोन का आनंद ले सकेंगे।”

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधे भी लगाए।

कलेक्टर मंगेश गोंडावाले ने नया प्रवेश द्वार खोलने के निर्णय की सराहना की और कहा कि इससे आगंतुकों को लाभ होगा और अत्यधिक लोकप्रिय अभयारण्य में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश