दिल्ली के लाजपत नगर की इमारत में लगी आग

दिल्ली के लाजपत नगर की इमारत में लगी आग

दिल्ली के लाजपत नगर की इमारत में लगी आग
Modified Date: January 8, 2024 / 08:15 pm IST
Published Date: January 8, 2024 8:15 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सोमवार को एक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के मुताबिक, उन्हें शाम चार बजकर मिनट पर इमारत की पहली मंजिल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ”दमकल की तीन गाड़ियों को सेवा में लगाया गया और शाम चार बजकर 45 मिनट पर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग से किसी की झुलसने की खबर नहीं है।”

लाजपत नगर की अमर कॉलोनी मार्केट में कई दुकानें हैं, जिनमें फर्नीचर बेचने वाली दुकानें भी शामिल हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में