पूर्वी दिल्ली के एक मकान में लगी आग, एक व्यक्ति घायल

पूर्वी दिल्ली के एक मकान में लगी आग, एक व्यक्ति घायल

पूर्वी दिल्ली के एक मकान में लगी आग, एक व्यक्ति घायल
Modified Date: June 6, 2024 / 10:20 pm IST
Published Date: June 6, 2024 10:20 pm IST

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम तीन मंजिला एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे एक कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में दमकल की तीन और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

गीता कॉलोनी के थाना प्रभारी (एसएचओ) अनूप सिंह ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।

एसएचओ ने बताया कि जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

डीएफएस अधिकारी ने बताया कि एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस बात का संदेह है कि आग पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी।

इस हादसे के समय इमारत में कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने के तुरंत बाद वे बाहर आ गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में