नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार दोपहर को एक दुकान में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर करोल बाग में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली।’’
अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’
किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।
भाषा सिम्मी प्रशांत
प्रशांत