जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी

Ads

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 07:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

जम्मू, आठ फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी की।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को करोल कृष्ण सीमा चौकी क्षेत्र में रात लगभग दस बजकर 20 मिनट पर सीमापार से गोलीबारी शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से सुबह पांच बजे तक गोलीबारी होती रही और भारतीय पक्ष को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

भाषा यश शाहिद

शाहिद