हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को दी गई कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक

Ads

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को दी गई कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

शिमला,12 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को शुक्रवार को यहां कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

राज्यपाल के प्रेस सचिव जयंत शर्मा ने बताया कि दत्तात्रेय को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविशील्ड टीके की पहली खुराक दी गई।

चार सप्ताह बाद उन्हें टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।

भाषा

शोभना दिलीप

दिलीप