राष्ट्रमंडल खेल: नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंचे

Ads

राष्ट्रमंडल खेल: नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंचे

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 04:59 PM IST

ग्लास्गो, 24 जुलाई (भाषा) भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में शुक्रवार को यहां संयुक्त 14वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

दो बार के ओलंपियन और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके नटराज ने 25.52 सेकंड का समय निकाला। उन्होंने बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त 14वां स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल के लिए हीट से शीर्ष-16 तैराकों का चयन किया गया। नटराज अपनी आठ खिलाड़ियों वाली हीट में पांचवें स्थान पर रहे।

पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हीट में हिस्सा लेने वाले सभी आठ तैराक फाइनल में पहुंचे।

बुडिगिना ने 57.10 सेकंड के समय के साथ हीट में तीसरा स्थान हासिल किया जबकि इमाम अली 1:05.32 सेकंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे।

एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पैरा तैराकी श्रेणी है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता