पहले दोस्ती कर बढ़ाई नजदीकी, फिर दुष्कर्म कर बना लिया अश्लील वीडियो, लगातार करता रहा ब्लैकमेल, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

First increased closeness by friendship, then raped and made pornographic videos,

पहले दोस्ती कर बढ़ाई नजदीकी, फिर दुष्कर्म कर बना लिया अश्लील वीडियो, लगातार करता रहा ब्लैकमेल, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Nephew raped his own aunt after finding her alone at home

Modified Date: January 13, 2023 / 08:41 pm IST
Published Date: January 13, 2023 7:39 pm IST

जींद : हरियाणा के जींद जिले में युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न (निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Read More : Panchayat Recruitment 2023: पंचायती राज विभाग में 3500 से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब और कैसे करे आवेदन… 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गढ़ी थाना इलाके की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिसार में पढ़ती है और वर्ष 2021 में उसकी गांव चैनत निवासी अरूण से दोस्ती हुई। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक अरुण ने पीड़िता से नजदीकी बनाई और उसके साथ दुष्कर्म किया व घटना का वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक अरुण अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और यौन शोषण करता था।

Read More : बैंड बाजे के साथ कल निकलेगी ‘बेरोजगारों की बारात’, कार्ड छपवाकर लोगों को किया आमंत्रित, सोशल मीडिया में कार्ड हुआ वायरल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2021 से ब्लैकमेल कर उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है और विरोध करने पर आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने और जान से मारने की धमकी देता है और जातिसूचक गालियां देता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।