सऊदी अरब में मछुआरे की गोली मारकर हत्या, तमिलनाडु सरकार ने शव वापस लाने के प्रयास तेज किए

सऊदी अरब में मछुआरे की गोली मारकर हत्या, तमिलनाडु सरकार ने शव वापस लाने के प्रयास तेज किए

सऊदी अरब में मछुआरे की गोली मारकर हत्या, तमिलनाडु सरकार ने शव वापस लाने के प्रयास तेज किए
Modified Date: August 20, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: August 20, 2026 8:51 pm IST

चेन्नई, 20 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विदेश मंत्रालय के माध्यम से मयिलादुथुरई के उस मछुआरे का शव वापस लाने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है, जिसकी सऊदी अरब के तट के पास ईरान के समुद्री लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लोक निर्माण एवं खेल विकास विभाग के मंत्री आधव अर्जुन ने राज्य विधानसभा में बताया कि यह घटना 10 अगस्त 2026 को हुई थी।

वह अन्नाद्रमुक महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी तथा अन्य विधायकों द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे।

अर्जुन ने बताया कि मावीरन, शंकर, पालराज और मणिकंदन नामक तमिलनाडु के मछुआरों का एक समूह सऊदी जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहा था, तभी संदिग्ध ईरानी समुद्री लुटेरों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, “इस दौरान हुई झड़प में समुद्री लुटेरों ने गोलीबारी की, जिसमें मावीरन की मौके पर ही मौत हो गई।”

मंत्री ने बताया कि घायल मछुआरों में से शंकर का सऊदी अरब के एक सैन्य अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि मणिकंदन और पालराज चिकित्सा सुविधा मिलने के बाद वहां अपने आवास पर लौट गए हैं।

मावीरन का पार्थिव शरीर वापस लाने में देरी के बारे में अर्जुन ने कहा कि सऊदी अरब में स्थानीय पुलिस की जांच के कारण इसमें देरी हो रही है।

उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि राज्य मत्स्य विभाग के सचिव मावीरन के शव को जल्द वापस लाने और शेष मछुआरों की तमिलनाडु में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं।

भाषा

राखी नरेश पारुल

पारुल


लेखक के बारे में