बंगाल में पांच गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

बंगाल में पांच गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

बंगाल में पांच गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 13, 2022 4:22 pm IST

बरुईपुर (पश्चिम बंगाल), 13 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की रात कैनिंग थाना क्षेत्र के तलदी इलाके के बिस्वासपाड़ा चौमाथा में छापेमारी की गयी और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

उन्होंने बताया कि उनके पास से एक बंदूक, दो कारतूस, एक हंसिया और ताला तोड़ने वाले तीन उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस को संदेह है कि यह लोग डकैती करने के इरादे से एकत्र हुए थे।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में बसंती थाना क्षेत्र के भरतगढ़ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग हथियार और गोला-बारूद के साथ इलाके में जमा हो गए थे। पुलिस को देखते ही वे भाग गए, हालांकि उनमें से एक को पकड़ लिया गया ।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में