आईएफएफजेके के प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए जम्मू कश्मीर की पांच फिल्मे चुनी गईं

आईएफएफजेके के प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए जम्मू कश्मीर की पांच फिल्मे चुनी गईं

आईएफएफजेके के प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए जम्मू कश्मीर की पांच फिल्मे चुनी गईं
Modified Date: September 8, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: September 8, 2026 4:49 pm IST

श्रीनगर, आठ सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के निर्देशकों द्वारा बनाई गई पांच फिल्मों को पहले ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू एंड कश्मीर’ (आईएफएफजेके), 2026 के ‘जेके सलेक्ट सेक्शन’ के लिए चुना गया है। यह इस फिल्म महोत्सव की प्रतिस्पर्धी श्रेणी है।

ये पांचों फिल्में कश्मीर की स्मृतियों से लेकर उसके विस्थापन, सांस्कृतिक विरासत और बदलते सामाजिक परिदृश्य जैसे विषयों को उजागर करती हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि महोत्सव के लिए गठित पूर्वावलोकन समिति द्वारा इन फिल्मों की सिफारिश की गई है। समिति ने महोत्सव में भेजी गईं सभी प्रविष्टियों की समीक्षा करने और उनकी कलात्मक योग्यता व प्रतिस्पर्धी श्रेणी के लिए उपयुक्तता का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया है।

इस फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गई फिल्मों में मोहम्मद वली द्वारा निर्देशित ‘सर्चिंग फॉर द ग्रैंडपा’ और रोहिन रवींद्रन नायर द्वारा निर्देशित ‘आरिफा’ शामिल हैं। इसके अलावा, सिद्धार्थ कौल और अंकित वली के निर्देशन में बनी ‘बट कोच’ (द लॉस्ट लेन), कपिल मट्टू द्वारा निर्देशित ‘तसरुफदार’ (जिन्स ऑफ कश्मीर) तथा बाबा तसद्दुक हुसैन की ‘नक्श-ए-दौर’ (द स्टोरी ऑफ गुलाम नबी धर) को भी चयनित किया गया है।

कश्मीरी और हिंदी भाषाओं में बनी ये फिल्में बचपन, परिवार और यादों से लेकर विस्थापन, पहचान, सांस्कृतिक विरासत और कश्मीर के बदलते सामाजिक परिदृश्य जैसे विविध विषयों की पड़ताल करती हैं।

ये फिल्में इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की प्रतिस्पर्धी श्रेणी का हिस्सा होंगी। यह आयोजन दर्शकों और फिल्म निर्माताओं को जम्मू-कश्मीर की विशिष्ट सिनेमाई आवाजों और कहानियों से रूबरू होने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में