लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, सोने की चेन, 1 कार सहित अन्य सामान बरामद

लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, सोने की चेन, 1 कार सहित अन्य सामान बरामद

लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, सोने की चेन, 1 कार सहित अन्य सामान बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 20, 2020 8:23 am IST

नोएडा, 20 (भाषा) नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह के सदस्यों को पकड़ा जो कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करते हैं। थाना फेस-3 पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनमें एक महिला समेत पांच बदमाश हैं। पुलिस ने उनके पास से लूट के 11 मोबाइल फोन, सोने की चेन, एक देसी तमंचा, एक एयर गन, दो चाकू तथा एक कार बरामद की।

Read More News: बसपा सु​प्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान बदमाशों ने लूटपाट की 200 से ज्यादा वारदातें करनी स्वीकार किया है।

Read More News: किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 103 नए धान खरीदी केंद्र, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के अंकुश पुत्र सुनील कुमार, आकाश कोहली पुत्र चंद्रपाल कोहली, रंजन सरकार उर्फ प्रिंस पुत्र शंकर सरकार, राहुल कुमार पुत्र पूरन सिंह, सपना उर्फ सविता पुत्री प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है।

Read More News: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस को बताया कि ये लोग राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते हैं। गिरफ्तार महिला कार में बैठी रहती थी, जिसकी वजह से राहगीर आसानी से उनके जाल में फंस जाते थे।

Read More News: ‘छठ पूजा’ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर AIBOC ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार, कही ये बड़ी बात


लेखक के बारे में