कोलकाता में इमारत में आग लगी, पांच लोग घायल

कोलकाता में इमारत में आग लगी, पांच लोग घायल

कोलकाता में इमारत में आग लगी, पांच लोग घायल
Modified Date: May 12, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: May 12, 2026 5:42 pm IST

कोलकाता, 12 मई (भाषा) कोलकाता के तिलजाला इलाके में मंगलवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तिलजाला थानांतर्गत जी. जे. खान रोड स्थित इमारत में अपराह्न करीब 1:45 बजे आग लग गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग के चार वाहनों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘पांचों घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।’

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में