कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 11 घायल

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 11 घायल

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 11 घायल
Modified Date: October 13, 2023 / 08:55 pm IST
Published Date: October 13, 2023 8:55 pm IST

सोनीपत (हरियाणा), 13 अक्टूबर (भाषा) कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना खरखौदा क्षेत्र के पिपली गांव में हुई जब एक ट्रक ने खड़ी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार हादसे में पिकअप गाड़ी के चालक समेत उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर व हरदोई से पिकअप में सवार होकर झज्जर के रैया गांव आ रहे थे।

पुलिस ने घायलों को खरखौदा के फिरोजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई भेज दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव अखोरा के निवासी परमेश्वर (46) व बृजेश (22), जिला पीलीभीत के गांव पतजिया के रहने वाले सर्वेश (28), लखीमपुर खीरी के मुर्तजा अली नगर के निवासी भानू (25) की मौत हो गई।

भाषा सुरभि जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में