डिवाइडर से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर
आंध्र प्रदेश के तिरुपति के निकट इतेपल्ली में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के सड़क डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तिरुपति, पांच दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के तिरुपति के निकट इतेपल्ली में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के सड़क डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Read more : इस राज्य में एक साथ मिले ओमीक्रॉन के 7 नए मरीज, मचा हड़कंप, देश में अब तक 12 लोगों में हुई पुष्टि
दुर्घटना उस समय हुई जब वह वाहन डिवाइडर से टकरा गया और सड़क के दूसरी तरफ पलटकर उसमें आग लग गई जिसमें विजयनगरम जिले से 8 लोगों सवार थे।
राहगीरों ने आग बुझायी और घायलों को कार से बाहर निकाला गया। हालांकि, पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook


