असम के सोनितपुर में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

असम के सोनितपुर में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

असम के सोनितपुर में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत
Modified Date: September 12, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: September 12, 2026 12:06 pm IST

तेजपुर, 12 सितंबर (भाषा) असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास तब हुआ जब सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग कार में सवार थे।’’

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान हर गोविंद हजोआरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के रूप में हुई है, जो जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में